Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन से पुलिस ने की तीन घंटे पूछताछ

अभिनेता अल्लू अर्जुन पुलिस की पूछताछ के अपने पिता फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के साथ मंगलवार सुबह 11.05 बजे चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे।

24 Dec 2024

भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन से पुलिस ने की तीन घंटे पूछताछ

हैदराबाद। संध्या थिएटर में भगदड़ में एक महिला की माैत के मामले में पुलिस ने अभिनेता अर्जुन अल्लू से तीन साढ़े घंटे तक पूछताछ की। उनके साथ अल्लू के पिता अल्लू अरविंद, चाचा चंद्रशेखर रेड्डी और बन्नी वासु भी थे।

अभिनेता अल्लू अर्जुन पुलिस की पूछताछ के अपने पिता फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के साथ मंगलवार सुबह 11.05 बजे चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे। उनके साथ अल्लू अर्जुन के चाचा चंद्रशेखर रेड्डी और बन्नी वासु भी थे। सेंट्रल जोन के डीसीपी आकांक्ष यादव ने एसीपी रमेश और इंस्पेक्टर राजुनाईक की मौजूदगी में उनसे दोपहर 2.47 बजे तक संध्या थिएटर में भगदड़ की घटना के घटनाक्रम काे लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद अल्लू अर्जुन सीधे जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर पहुंच गए।

दरअसल, 4 दिसंबर की रात काे अल्लू अर्जुन हैदराबाद में स्थित संध्या थिएटर में पुष्पा-2 का प्रीमियर शो देखने गए थे। तभी वहां अधिक भीड़ के बीच भगदड़ मचने से रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई थी और उनका बेटा श्रीतेज घायल हो गया था। इस मामले में चिक्कडपल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन अल्लू काे हाई काेर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी।

इस घटना के बाद तेलंगाना विधानसभा में अल्लू अर्जुन के मामले में मुख्यमंत्री के बयान पर उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कुछ छात्राें ने 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने आठ आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से छह लोगों को 23 दिसंबर को जमानत दे दी गई थी। इस घटना काे लेकर पुलिस ने हाल ही में भगदड़ की घटना का 10 मिनट का वीडियो जारी किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन से पुलिस ने की तीन घंटे
अभिनेता अल्लू अर्जुन पुलिस की पूछताछ के अपने पिता फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के साथ मंगलवार सुबह 11.05 बजे चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News